शादी-ब्याह में गैस की किल्लत से राहत: अब अतिरिक्त सिलेंडर के लिए करें अग्रिम आवेदन

उत्तर प्रदेश लखनऊ

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


लखनऊ । बढ़ती गैस किल्लत के बीच प्रशासन ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए शादी-विवाह जैसे आयोजनों के लिए अतिरिक्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू की है। अब उपभोक्ता शादी का निमंत्रण कार्ड और आवश्यक दस्तावेज जमा कर अस्थायी (टेम्परेरी) कमर्शियल कनेक्शन के माध्यम से गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।


इस व्यवस्था के तहत आवेदक को शादी का कार्ड, आधार कार्ड और निर्धारित आवेदन पत्र जमा करना होगा। आवेदन जिला पूर्ति कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय या संबंधित गैस एजेंसी में किया जा सकता है।


प्रशासन के अनुसार, सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता को गैस की कीमत के साथ सिक्योरिटी मनी भी जमा करनी होगी, जो कनेक्शन समाप्त होने पर वापस कर दी जाएगी।
यह विशेष सुविधा मुख्य रूप से 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर पर लागू की गई है, ताकि घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोका जा सके और जरूरतमंदों को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *