परतावल में व्यापार मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज



नगर के प्रमुख व्यापारिक मुद्दों पर हुई चर्चा, पदाधिकारियों ने दिए अहम सुझाव


महराजगंज।नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 12 स्थित बंधन मैरिज हॉल में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की वर्ष 2026-27 की पहली मासिक बैठक एवं प्रतिभोज कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार देर शाम किया गया। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।


बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री रघुनाथ गुप्त और नगर इकाई अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान नगर पंचायत परतावल से जुड़े विभिन्न व्यापारिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ।


जिला महामंत्री ने संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हितों की रक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में महामंत्री नागेश कसौधन, कोषाध्यक्ष गंगाधर जायसवाल, संरक्षक आनन्द शंकर वर्मा, भीम मद्धेशिया, अमित वर्मा, राजकुमार सिंह, उपाध्यक्ष संगम लाल श्रीवास्तव, सोनू कसौधन, आकाश निगम, विजय जायसवाल, नगर मंत्री राजू वर्मा, राजेश सिंह, कन्हैया मोदनवाल, संगठन मंत्री पवन वर्मा, अजय पटेल, विनय यादव, संयुक्त मंत्री फिरोज अंसारी, हिमांशू श्रीवास्तव, खुशबुद्दीन खां, फारूक खां एवं मीडिया प्रभारी निजामुद्दीन खां सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक के सफल आयोजन के बाद प्रतिभोज कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *