नवागत एसपी ने संभाला कार्यभार, महिला सुरक्षा व साइबर अपराध नियंत्रण पर रहेगा जोर

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज


महराजगंज जनपद में मंगलवार को नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।


नए पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया जाएगा।


उन्होंने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध पर नियंत्रण तथा जनसुनवाई को विशेष प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे जनता के साथ संवेदनशील और मित्रवत व्यवहार करें तथा शिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें।


उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है, इसलिए आमजन से भी सहयोग की अपेक्षा है।


— मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय महराजगंज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *