नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, गर्भवती होने पर खुला मामला

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को मिली, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

परिजनों की तहरीर पर 10 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त तुलसी दास राजभर उर्फ झीनक (33) निवासी सेमरवहवा टोला बरतानी को कुअहवा घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने बालिका को धमकाकर उसके साथ गलत कृत्य किया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *