बसपा संगठन में बड़ा बदलाव: देवेंद्र गौतम को सौंपी गई जिलाध्यक्ष की कमान

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

मायावती के फैसले से संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद, पहले भी संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

महराजगंज। बहुजन समाज पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पार्टी सुप्रीमो मायावती ने देवेंद्र गौतम को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस निर्णय से जिले में पार्टी संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


इस संबंध में जानकारी देते हुए पार्टी के मुख्य मंडल प्रभारी घनश्याम दास ने बताया कि देवेंद्र गौतम को उनके अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे सदर विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर गांव के निवासी हैं और पूर्व में भी बसपा के जिलाध्यक्ष पद का दायित्व निभा चुके हैं।


पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि देवेंद्र गौतम के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी को लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *