पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ :  मार्निंग साइकल क्लब गोरखपुर के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स / विवेक कुमार पाण्डेय

भिटौली बाज़ार/महाराजगंज : पर्यावरण संरक्षण के लिए मॉर्निंग साइकिल क्लब गोरखपुर ने साइकिल रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। आज सुबह विकास यादव डी एफ ओ गोरखपुर ने मॉर्निंग साइकिल क्लब गोरखपुर को हरी झंडी दिखाकर महाराजगंज के लिए रवाना किया।

इस क्लब के सदस्यों का जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया गया। यह क्लब पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित है। पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ का अभियान उनके द्वारा चलाए जा रहा है। इसी क्रम में यह लोग गोरखपुर से महाराजगंज तक रास्ते में जगह-जगह रुक कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।

इस अभियान में राजवीर सिंह, पंकज श्रीवास्तव, उद्देश्य पांडेय, अखिलेश उपाध्याय, राहुल सिंह, नितिन श्रीवास्तव, विनोद सिंह, डॉक्टर विवेक मिश्रा, संतोष मिश्रा सहित कुल 13 सदस्य सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *