हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज
महराजगंज। फरेंदा तहसील के धानी बाजार निवासी युवा सामाजिक कार्यकर्ता शनि गौड़ का चयन लखनऊ में आयोजित होने वाले ‘अब बोल इंडिया डांस पे चांस’ कार्यक्रम के लिए हुआ है। यह कार्यक्रम 24 मार्च 2026 को विपिन खंड, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
शनि गौड़ को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पीकांक हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ उन्हें मंच देने की।
शनि गौड़ ने बताया कि इस प्रतिष्ठित मंच पर आमंत्रित होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वह अपनी प्रतिभा के दम पर धानी क्षेत्र का नाम रोशन करने का पूरा प्रयास करेंगे।
स्थानीय लोगों में भी इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है और सभी ने शनि गौड़ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

