दूसरी शादी करते ही मरी हुई पहली पत्नी हो गई जिंदा , मामला पहुंचा थाने

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

भिटौली / महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) :  भिटौली थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पहली पत्नी को मरा हुआ बताकर दूसरी युवती से शादी कर लिया। शादी के चार माह बाद ही पहली पत्नी भी वापस आ गई। पहली पत्नी को जिंदा देख दुसरी पत्नी के होश उड़ गए। बुधवार को दुसरी पत्नी अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची। पीड़ित युवती ने थानाध्यक्ष को आपबीती बताकर न्याय की गुहार लगाई है।


लिखित शिकायत करते हुए पीड़िता कुसुम ने बताया कि वह कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बौलिया गांव की रहने वाली है। बीते माह जून में उसकी शादी महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी दुर्गेश गौड़ के साथ हुई थी।

आरोप है कि शादी के दौरान उसको यह बताया गया कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई है जिसकी एक बच्ची है। उसके बात पर भरोसा कर हमारे घर वालों ने शादी कर दिया। शादी के बाद मैं पति के साथ धर्मपुर में रहने लगी। चार माह बाद अचानक उसकी पहली पत्नी खुश्बू आ गई। पति ने ही उसे बुलाया और हमें बताया कि यह हमारी पहली पत्नी है। जब मैंने इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने मार पीटकर घर से निकाल दिया। और उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी है। मजबूरन मैं अपने मायके में रह रही हूं। वहीं पीड़िता नहीं बताया कि पति दुर्गेश व उसके परिजन मुझे रखने को तैयार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *