परतावल बीआरसी पर शिक्षा में सुधार पर संगोष्ठी आयोजित

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने किया शुभारंभ,शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर फोकस


महराजगंज। परतावल विकास खंड स्थित बीआरसी परिसर में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया।


इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शैक्षणिक जानकारियों से अवगत कराना तथा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विचार-विमर्श करना रहा।


संगोष्ठी में ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, ग्राम प्रधान हरिकेश सिंह (राजपुर), मुनीब सिंह (रुद्रपुर भलूही) तथा खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि व शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *