यूपी में गैस माफिया पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश लखनऊ


5813 ठिकानों पर छापेमारी, 86 पर दर्ज हुई FIR, 11 गिरफ्तार


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अवैध गैस सिलेंडर कारोबार के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए गए व्यापक अभियान में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश भर में 5813 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 86 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है, जबकि 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


अभियान के दौरान संबंधित विभागों और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध रिफिलिंग और भंडारण के मामलों पर कड़ी नजर रखते हुए कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और गैस वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से चलाया गया।


सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर से इस अभियान की लगातार मॉनिटरिंग की गई और पल-पल अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाती रही। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *