5 साल के अबुज़र ने रखा पहला रोज़ा, परिवार व मोहल्ले में खुशी का माहौल

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


परतावल/महराजगंज। रमज़ान के पाक महीने में परतावल क्षेत्र से एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। यहां मात्र 5 वर्ष के मासूम अबुज़र, पुत्र असद ख़ान, ने अपना पहला रोज़ा रखकर सभी को हैरान कर दिया।


इतनी कम उम्र में रोज़ा रखने की खबर जैसे ही मोहल्ले में फैली, परिवार और आसपास के लोगों में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों ने बताया कि अबुज़र ने पूरे उत्साह के साथ सहरी की और दिनभर रोज़ा रखा।


शाम को इफ्तार के समय परिवार के लोगों ने उसे दुआओं के साथ रोज़ा खुलवाया। इस मौके पर घर में खास माहौल देखने को मिला और सभी ने बच्चे की हौसला-अफज़ाई की।


परिवार के सदस्यों का कहना है कि रमज़ान के महीने में बच्चों में भी इबादत और नेक कामों के प्रति लगाव बढ़ रहा है। अबुज़र के पहले रोज़े पर घर में खुशियां मनाई गईं और परिजनों ने उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *