जौनपुर :  बदमाशों ने चेकिंग के दौरान पुलिस पर  चढ़ाई  गाड़ी, सिपाही की मौत

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

पुलिस ने पीछा करके बदमाश सलमान को एनकाउंटर में मार गिराया

मृतक सिपाही की फाइल फोटो


यूपी के जौनपुर में गोस्करों ने पुलिस टीम पर पिकअप चढ़ा दी। इसमें एक सिपाही की मौत हो गई। पुलिस ने तस्करों को करीब 60 किमी तक पीछा किया। वाराणसी में तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश सलमान मार गिराया गया, जबकि नरेंद और गोलू यादव को पैर में गोली लगी है।


जौनपुर पुलिस के मुताबिक, 17 मई की रात 11.30 बजे खुज्जी मोड़ के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी गोस्करों की पिकअप आई। पुलिस टीम को देखकर ड्राइवर पिकअप लेकर भागने लगा । कांस्टेबल दुर्गेश ने रोकने की कोशिश की तो तस्कर उसे टक्कर मारते हुए भाग गया। अचानक से हुए हमले से पुलिस टीम कुछ समझ नहीं पाई। तुरंत कॉन्स्टेबल को अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस की एक टीम ने बदमाशों का पीछा करना शुरू किया।


वाराणसी की तरफ भागते हुए बदमाशों ने पिकअप छोड़ दी और दो बाइक में सवार हो गए। वाराणसी के चोलापुर की तरफ से बदमाश चंदवक की तरफ भागने लगे। पुलिस बदमाशों के करीब पहुंची तो उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिए। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इसमें नरेंद्र यादव पुत्र हौसिला प्रसाद यादव निवासी रमना चौबेपुर वाराणसी, गोलू पुत्र संकठा यादव निवासी टड़िया थाना अलीनगर चंदौली के पैरों में गोली लगी है।


वहीं, बाइक सवार सलमान पुत्र मुसाफिर निवासी मुथरापुर कोटवा थाना जलालपुर जिला जौनपुर के सीने में गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे नजदीकी अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *