सिसवा मुंशी चौराहे पर युवक पर लाठी-डंडों से हमला, बाइक सवार हमलावर फरार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

सिसवा मुंशी /महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के सिसवा मुंशी चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक से पहुंचे चार-पांच युवकों ने एक युवक पर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर खास निवासी अंजार (25) किसी कार्य से सिसवा मुंशी चौराहे पर गए हुए थे। इसी दौरान बाइक से आए चार-पांच अज्ञात युवकों के समूह ने अचानक उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमलावरों ने अपने चेहरे पर पट्टी बांध रखी थी, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। अचानक हुए इस हमले में अंजार गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए भेजवाया।


इस संबंध में चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी छोटेलाल ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *