परतावल चौराहे पर लगा भीषण जाम, राहगीर घंटों रहे परेशान

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

परतावल/महराजगंज जिले के परतावल चौक पर बुधवार की शाम भीषण जाम लग गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत परतावल चौक पर शाम करीब 8 बजे अचानक वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसके चलते सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई।

जाम के कारण बाइक, चारपहिया और बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग गई। राहगीर और स्थानीय लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे। वहीं राहगीर आम लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में बढ़ती भीड़, सड़क किनारे अतिक्रमण और ट्रैफिक व्यवस्था के अभाव के कारण अक्सर यहां जाम की समस्या बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *