बुकिंग के बाद गैस गोदाम पर लाइन न लगाएं, घर-घर होगी सिलेंडर की डिलीवरी : एजेंसी संचालक

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज। परतावल स्थित राज गैस एजेंसी के संचालक राज नारायण ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने के बाद किसी भी उपभोक्ता को गैस गोदाम पर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की डिलीवरी सीधे उनके घर पर ही उपलब्ध कराई जाएगी।


उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एजेंसी द्वारा घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। ऐसे में उपभोक्ता अनावश्यक रूप से गोदाम पर भीड़ न लगाएं और बुकिंग के बाद अपने घर पर ही डिलीवरी का इंतजार करें।


एजेंसी संचालक ने कहा कि सभी उपभोक्ता सहयोग करें, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके और किसी को भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *