परतावल/ महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल में मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार गोरखपुर जिले के महुआ डाबर निवासी जितेन्द्र को परतावल स्थित मदरसा के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में जितेन्द्र के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से घायल जितेन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश हैं ।

