पहिया फटने से बोलेरो हुई दुर्घटनाग्रस्त, 3 छात्राओं की मौत, 11 घायल

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज/बृजमनगंज (धानी): महराजगंज जिला  के धानी-फरेंदा हाईवे पर स्थित सिकंदराजीतपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह बोलेरो का पहिया फटने से  जिसका नम्बर  UP 56 Z 5810 है  कई बार लुढ़कते हुए पलट गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 11 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई।चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ये छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा देने धानी सेंटर पर जा रही थीं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस घटना से चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बदहवास होकर अस्पताल पहुंचना शुरू कर दिए।

मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो की स्पीड काफी तेज थी। लगभग 100 की स्पीड में जा रही बोलेरो का टायर फटने से यह हादसा हो गया। इस हादसे में तीन छात्राओं की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत 11 छात्राएं घायल हो गईं। उपरोक्त दुःखद घटना के दृष्टिगत तत्काल जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, परिजनों से वार्ता कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। घायल छात्राओं के समुचित इलाज हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है।

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा, विशुनपुर, करमहा बुजुर्ग, करमहा गांव की छात्राएं यूपी बोर्ड हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा देने बोलेरो से महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटर कॉलेज धानी बाजार केंद्र पर सुबह की पाली में आ रही थी। सिंदरजीतपुर गांव के समीप मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे बोलेरो का पहिया फट गया। इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर कई बार लुढ़कते हुए दूर जाकर पलट गई। इस घटना में चांदनी पटेल, गायत्री गौड़, प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य छात्राएं घायल हो गई। धानी सीएचसी से घायल छात्राओं में छह की हालत गंभीर देख उन्हें सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

धानी के चौकी प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। चालक की भी हालत गंभीर है। बोलेरो में चालक के अलावा 14 छात्राएं सवार थीं।

मृतकों व घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते सीएमओ श्रीकांत शुक्ला ने घायलों को हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *