हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज के परतावल क्षेत्र के सिसवा मुंशी चौराहे की घटना, बिजली आपूर्ति बाधित
महराजगंज। परतावल क्षेत्र के ग्राम सिसवा मुंशी चौराहे पर मंगलवार को अचानक बिजली के पोल में आग लग गई। पोल में आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए इलाके में डर का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक पोल में आग लगने से चौराहे पर मौजूद लोग घबरा गए। हालांकि कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
घटना के बाद से इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित बताई जा रही है। सूचना मिलने पर बिजली विभाग को मामले की जानकारी दे दी गई है।
आग बुझाने में लाइनमैन सहदेव ,राकेश यादव , राजन , आदि लोग उपस्थित रहे।


