भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख नेपाली मुद्रा के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सतर्कता और मुस्तैदी का परिचय देते हुए 10 लाख नेपाली मुद्रा, एक मोटरसाइकिल तथा एक नेपाली नागरिक को हिरासत में लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 जुलाई 2026 को 22वीं वाहिनी एसएसबी महराजगंज की समवाय झुलनीपुर अंतर्गत बाहरी सीमा चौकी शीतलापुर के विशेष गश्ती दल द्वारा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नियमित गश्त एवं जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर कार्रवाई की गई। इस दौरान एक नेपाली नागरिक के कब्जे से 10,00,000 (दस लाख) नेपाली मुद्रा बरामद की गई। साथ ही उसके पास मौजूद एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई।


एसएसबी ने गिरफ्तार व्यक्ति एवं बरामद नेपाली मुद्रा के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूरे मामले को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग, निचलौल को सुपुर्द कर दिया।


22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी, अवैध गतिविधियों एवं सीमा अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार विशेष निगरानी, गश्त और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। एसएसबी ने स्पष्ट किया कि सीमा की सुरक्षा और राष्ट्रहित सर्वोपरि है तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *