शराब के पैसों को लेकर पिता ने बेटे पर किया हमला, हाथ कटा, पेट में भी लगी चोट

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल में शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में एक पिता ने अपने ही बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक का हाथ कट गया और पेट में भी गंभीर चोट लग गई।


जानकारी के अनुसार घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला निवासी सोनू मिश्रा अपने पिता जंग बहादुर के साथ परतावल में किराए के मकान में रहता है। जंग बहादुर नगर के एक मंदिर में पुजारी हैं। देर रात शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद गुस्साए पिता ने बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।


घायल सोनू को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *