महराजगंज के शिक्षक कृष्ण मोहन पटेल का राष्ट्रीय कार्यक्रम हेतु चयन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

अजमेर में आठ से बारह सितम्बर तक विज्ञान विषय की नई पुस्तकों पर विशेष कार्यशाला

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज। जिले के लिए गौरव की बात है कि जनपद महराजगंज के शिक्षक कृष्ण मोहन पटेल का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम में हुआ है। यह कार्यक्रम आठ सितम्बर से बारह सितम्बर दो हजार पच्चीस तक क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, अजमेर, राजस्थान में आयोजित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश से 12 शिक्षक होंगे शामिल

राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद लखनऊ की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यशाला में उत्तर प्रदेश से कुल बारह गणित राज्य संसाधन समूह (एस.आर.जी.) के शिक्षकों को नामित किया गया है। इनमें महराजगंज से कृष्ण मोहन पटेल का चयन होना जिले के लिए विशेष उपलब्धि है।

विज्ञान विषय की नई पुस्तकों पर प्रशिक्षण

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को एनसीईआरटी द्वारा हाल ही में विकसित की गई कक्षा छह और सात की विज्ञान विषयक नई पाठ्यपुस्तकों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नई पुस्तकों से अवगत कराना और विद्यार्थियों तक विषय को सरल, रोचक और प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए नई शिक्षण विधियों की जानकारी प्रदान करना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऋतु पाण्डेय ने कहा कि कृष्ण मोहन पटेल का चयन महराजगंज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले इस प्रशिक्षण से जो अनुभव और ज्ञान मिलेगा, उसका लाभ जिले के अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों तक भी पहुँचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *