संकरी पुलिया पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, महिला गंभीर

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बेलासपुर नर्सरी के समीप पनियरा रोड स्थित पुलिया के पास बुधवार को तेज रफ्तार ने एक बार फिर हादसे को जन्म दे दिया।

आमने-सामने आ रही दो बाइकों की जोरदार टक्कर में कौशल्या (पत्नी चुन्नू) गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर गिर पड़े और आसपास मौजूद लोग चीख उठे।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवार तेज गति से पुलिया की ओर बढ़ रहे थे। संकरी जगह होने के कारण आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायल महिला को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।


महिला की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं दूसरे बाइक सवार का उपचार परतावल सीएचसी में जारी है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *