बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़, सम्मेलन में मिलेगा अहम मार्गदर्शन : अब्दुल कलाम

उत्तर प्रदेश महाराजगंज



हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

घुघली/महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री एवं पूर्व मंडल प्रभारी अब्दुल कलाम ने कहा कि पार्टी की मजबूती का सबसे बड़ा आधार बूथ स्तर का संगठन है। उन्होंने 22 जुलाई को आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

अब्दुल कलाम ने कहा कि सम्मेलन में वरिष्ठ नेताओं द्वारा संगठन की कार्यपद्धति, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा। बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।
अब्दुल कलाम ने घुघली उत्तरी मंडल के सभी पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, बूथ अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में समय से पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की उपस्थिति संगठन की मजबूती का संदेश देगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के उत्साह और सक्रिय भागीदारी से 22 जुलाई का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संगठनात्मक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण और सफल आयोजन साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *