नाबालिग छात्रा लापता, गांव के युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


महाराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पीड़ित पिता के अनुसार उनकी बेटी, जो कक्षा 12वीं की छात्रा है, 7 फरवरी 2026 को शाम करीब चार बजे अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।


परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है और किशोरी की सकुशल बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *