भिटौली थाना क्षेत्र के शिकारपुर चौराहे पर शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक दूसरे पर कैरेट से हमला करता साफ दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना चौकी से कुछ ही कदमों की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है।


