संपत्ति विवाद ने लिया उग्र रूप: मामा पर गला दबाकर धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज। नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर 5 संतकबीरनगर निवासी एक महिला ने पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर अपने ही मामा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता बबिता त्रिपाठी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके मामा राघव शरण पांडेय ने गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की।


बबिता के अनुसार, करीब एक वर्ष पूर्व राघव शरण पांडेय ने अपनी समस्त संपत्ति उसके नाम बैनामा कर दी थी। अब वे उक्त संपत्ति वापस अपने नाम कराने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि मना करने पर उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही थीं। बीते रविवार को कथित रूप से गला दबाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।


इस मामले में पुलिस ने भांजी की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पनियरा थानाध्यक्ष के अनुसार राघव शरण पांडेय के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और प्रकरण की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *