पैरामाउंट की पूर्व छात्रा सोगरा खातून SSC GD में चयन के बाद विद्यालय पहुंच लिया गुरुओं का आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज। घुघली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर देउरवा में स्थित पैरामाउण्ट इंटर कॉलेज के लिए यह क्षण अत्यंत गौरव और सम्मान का रहा, जब विद्यालय की पूर्व छात्रा सोगरा खातून ने SSC GD 2024 परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद प्रशिक्षण पूर्ण कर अपने विद्यालय पहुंचकर गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।


विद्यालय परिसर में पहुंचने पर सोगरा खातून का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री बृजेश कुमार पाण्डेय ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और उनकी सफलता को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया।


वहीं प्रधानाचार्य श्री नवीन कुमार पाण्डेय ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही जीवन में सफलता की कुंजी है, और सोगरा खातून की उपलब्धि वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।


इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे और उन्होंने सोगरा खातून को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। उपस्थित शिक्षकों में चन्द्रहास यादव, संगम पाण्डेय, राजकुमार शुक्ला, सौरव वर्मा, अनिल त्रिपाठी, संतोष पटेल, शाहरुख़ खान, ओमकार यादव, मिथिलेश पटेल, पंकज चौधरी, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, राहुल शर्मा, सूरज चौधरी, कमरुद्दीन सिद्दीकी, मनोज श्रीवास्तव, प्रमिला मिश्रा, निधि तिवारी, प्रिया मणि, रिया त्रिपाठी, अल्का सिंह, शालिनी वर्मा एवं रंजना सिंह शामिल रहीं।


विद्यालय परिवार ने सोगरा खातून की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए आशा जताई कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *