सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहें पुलिस कर्मी : पुलिस अधीक्षक महाराजगंज

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

पुलिस अधीक्षक ने आज कोल्हुई थाने का निरीक्षण कर जाना हाल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज(हर्षोदय टाइम्स):  पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा द्वारा जनपद में भ्रमणशील होकर आज शांति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जनपद भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कोल्हुई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण किया और थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम), हवालात तथा थाना परिसर का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने की कार्य प्रणाली का भी अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सुरक्षा व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाने के लिए सतर्क रहें और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तत्पर रहें। उन्होंने सभी कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से काम करने का निर्देश निर्गत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *