विशुनपुर गबडुवा में शहीदों की स्मृति में लगा मेला, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


हर्षोदय टाइम्स/बिमलेश कुमार पाण्डेय


महराजगंज। जनपद के विकास खण्ड घुघली अंतर्गत ग्राम सभा विशुनपुर गबडुवा में मंगलवार को शहीदों की स्मृति में भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में शहीदों को नमन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, वहीं युवाओं और बच्चों में देशभक्ति व प्रतिस्पर्धा की भावना जगाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं।


मेले के दौरान दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सीनियर वर्ग से बबी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जूनियर वर्ग में दिव्यांश विजेता रहे। इसके साथ ही सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में इंटरमीडिएट वर्ग से नितीश चौधरी, हाई स्कूल वर्ग से कृष्णा चौधरी, जूनियर वर्ग से आर्यन गुप्ता और प्राइमरी वर्ग से सोनम चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल एवं प्रधान संघ के नेता विजय मिश्र ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में शहीदों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। मेले में ग्रामीणों की भारी सहभागिता रही और आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *