पनियरा ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों की हुई समीक्षा

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

पनियरा/महराजगंज जिले के विकास खंड पनियरा में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा एसआईआर (SIR) को लेकर चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ब्लॉक में लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य प्रगति पर हैं, जो क्षेत्र के समग्र विकास को गति देंगे।

बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष, एडीओ पंचायत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *