हर्षोदय टाइम्स / बिमलेश कुमार पाण्डेय
महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत घुघली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर तथा थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह के नेतृत्व में घुघली पुलिस टीम ने पोक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार थाना घुघली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 17/2026, धारा 137(2), 65(2) बीएनएस एवं 5(एम)/6 पोक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त बबलू उर्फ करन ठठेरा पुत्र स्व. राम अवध ठठेरा, निवासी बेलवा तिवारी, थाना घुघली, जनपद महराजगंज (उम्र लगभग 20 वर्ष) को शनिवार को जखीरा चौराहे से गिरफ्तार किया गया।
आरोप है कि अभियुक्त ने ग्राम बेलवा तिवारी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में नाबालिग लड़की के साथ आपत्तिजनक हरकत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस प्रशासन ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया है कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

