मनोज कुमार त्रिपाठी
महराजगंज(हर्षोदय टाइम्स): महराजगंज जनपद के उद्योग व्यापार संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे साथ महराजगंज के 6 बार के सांसद और वर्तमान में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी सातवीं बार चुनाव जीत कर तथा दूसरी बार हैट्रिक लगाकर एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं। श्री जायसवाल आज नौतनवां स्थित आवास पर अपने जनसंपर्क कार्यालय में हर्षोदय टाइम्स के मंडल प्रभारी मनोज कुमार त्रिपाठी से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि जहां तक गठबंधन का सवाल है ये चोर, लुटेरों और भ्रष्टाचारियों का एक संगठित गिरोह है। देश के अलग-अलग हिस्सों में यह गठबंधन एक होने का दावा कर रहा है जो आम वोटर के समझ से परे है। उन्होंने कहा कि मोदी के दश साल के विकास कार्यों को देखते हुए जनता यह मन बना चुकी है कि तीसरी बार भी नरेन्द्र मोदी जी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का हर क्षेत्र में चतुर्दिक विकास हुआ है। देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। घोटालेबाज और भ्रष्टाचारी जेल जा रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के नारे के साथ विकसित भारत संकल्प योजना के तहत गरीब कल्याणकारी योजना का लाभ गरीबों को मिल रहा है। 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है और आगे भी पांच साल मिलेगा। मकान, शौचालय, उजाला गैस, आयुष्मान कार्ड,बिजली, बेहतर सड़कों का निर्माण और तमाम गरीब कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर दिखाई दे रही है।
नौतनवां गिट्टी मंडी उद्योग के बंदी होने के प्रश्न पर उन्होंने कहा की आज दोनों खेमा (अखिलेश सिंह और अमर मणि त्रिपाठी) गिट्टी मंडी उद्योग बंद होने का आरोप पंकज चौधरी के ऊपर मढ़ने का अनर्गल आरोप लगा रहा है जो कि सरासर झूठ है।यही दोनों कुनबा यहां की गिट्टी मंडी उद्योग को बंद कराने का प्रमुख कारण है। इसी दोनों कुनबे ने यहा के व्यापारियों को डरा धमकाकर लूटने का काम किया। सेल टैक्स के नाम इन्हीं कुनबों ने जो धन उगाही की उसे कौन नहीं जानता है। पंकज चौधरी गंगा जल की तरह पवित्र हैं उनके ऊपर आरोप लगाना आसमान पर थूकने जैसा है।
उन्होंने कहा कि गिट्टी मंडी उद्योग नेपाल का आंतरिक मामला है। पर्यावरण के खतरे को देखते हुए नेपाल की सरकार और सुप्रीम कोर्ट ने नेपाल से भारत आपूर्ति की जा रही गिट्टी बालू खनन पर रोक लगा दिया है।

