पुरैना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/ बिमलेश कुमार पाण्डेय

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत निचलौल-पुरैना मार्ग पर शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुरैना खंडी चौरा गांव के ताल के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।


हादसे में मृतक की पहचान दीपांशु शर्मा (22 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र शर्मा, निवासी बैकुंठपुर वार्ड नंबर-4 के रूप में हुई है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार श्याम बचन (28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उच्च केंद्र के लिए रेफर किया गया है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और युवक सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दीपांशु शर्मा को मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *