शादी का झांसा देकर सात साल तक संबंध बनाने का आरोप, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो


महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि एक युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ करीब सात वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब उसे अपनाने से साफ इनकार कर रहा है।


पीड़िता ने अपनी तहरीर में यह भी बताया कि आरोपी युवक का भाई उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिससे वह भय के साए में जीवन बिताने को मजबूर है।


श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर महम्मदा निवासी दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *