परतावल / महाराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत बसवार एवं न्याय पंचायत मंगलपुर में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को शिक्षक चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम अपराह्न 1:00 बजे खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय कुसुम्हां में आयोजित हुआ, जिसका संयोजन शिक्षक संकुल वंदना त्रिपाठी द्वारा किया गया। इसी क्रम में न्याय पंचायत मंगलपुर के कंपोजिट विद्यालय बरगदवा में भी शिक्षक चौपाल कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर परिषदीय विद्यालय के निपुण विद्यार्थियों द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य और पराक्रम पर आधारित लघु नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूजा शुक्ला ने किया। वहीं एआरपी अंकुर सच्चर ने शिक्षक चौपाल में उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की बुनियादी दक्षताओं को सुदृढ़ करने, निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को साकार करने तथा जमीनी स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने के लिए शिक्षक निरंतर प्रयासरत हैं, ताकि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं सफल हो सकें।
इस अवसर पर नंद गोपाल, साजिद खान, विनोद पटेल, प्रियंका सिंह, नूतन पाठक, फिरदोस जहाँ, प्रधानाध्यापक बरगदवा नागेंद्र सिंह, भाजपा नेता रामाज्ञा निषाद, मधुबाला, फुलवंती, अवधेश कुमार, बिजेंद्र श्रीवास्तव, पुष्पा यादव, शैलेश राय, अंजना यादव, रागिनी वर्मा, संगीता देवी, अवनीश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


