“विकसित भारत” प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान
हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
महराजगंज। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 24 जनवरी 2026 को जिला मुख्यालय में आयोजित भव्य कार्यक्रम में हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज, उसका पनियरा की छात्रा प्रियंका विश्वकर्मा को उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।
प्रियंका विश्वकर्मा ने पूर्व में आयोजित “विकसित भारत” प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आदरणीय संतोष कुमार शर्मा द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज, उसका पनियरा निरंतर शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं प्रतियोगी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करता आ रहा है। विद्यालय का अनुशासित वातावरण, अनुभवी शिक्षकगण एवं गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन विद्यार्थियों को निरंतर सफलता की ओर प्रेरित कर रहा है।
प्रियंका की यह उपलब्धि विद्यालय की सशक्त शिक्षण परंपरा और शिक्षकों की कड़ी मेहनत का प्रत्यक्ष प्रमाण है।


