बाल दिवस पर दो दिवसीय खेल महोत्सव सम्पन्न, विजयी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज। हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज, उस्का पनियरा में बाल दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ। विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर खिलाड़ियों के चेहरों पर खुशी झलक उठी और विद्यालय परिसर उत्साह से भर गया।

समारोह में विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों को न केवल बधाई दी, बल्कि पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में निरंतर भागीदारी के लिए भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद सलीम खान, प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा शाही, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *