हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
परतावल (महाराजगंज)। पनियरा विधानसभा क्षेत्र की मंडल कार्यसमिति की बैठक परतावल ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने विशेष रूप से शिरकत कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह घर-घर संपर्क कर पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार और युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के कार्य को प्राथमिकता दे। उन्होंने संगठन की सक्रियता को जनभागीदारी का आधार बताते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में पनियरा विधायक ने कहा कि SIR अभियान के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और निरंतर संपर्क के साथ अभियान को गति देने की अपील की।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

