मतदाता सूची की शुद्धता से सशक्त होगा लोकतंत्र: सहजानंद राय

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


सदर ब्लॉक में भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक, बूथ स्तर तक अभियान को तेज करने पर जोर

महराजगंज। सदर ब्लॉक सभागार में आयोजित भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। सही और अद्यतन मतदाता सूची से ही निष्पक्ष और पारदर्शी लोकतांत्रिक व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे बूथ और शक्ति केंद्र स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने और अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया में सहयोग करें। सहजानंद राय ने कहा कि यह अभियान जनभागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ लोकतंत्र के प्रति विश्वास को भी सुदृढ़ करता है।

बैठक में सदर विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अब तक की प्रगति की समीक्षा करते हुए अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

अंत में कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क कर निर्धारित समयसीमा के भीतर मतदाता पुनरीक्षण से जुड़े कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *