सिसवा ब्लॉक परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/अर्जुन चौधरी

सिसवा बाजार/महराजगंज- 8/12/2025, सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा माले) के कार्यकर्ताओं ने सिसवा ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन किया। भाकपा माले का यह प्रदर्शन पार्टी के जिला सचिव संजय निषाद की अध्यक्षता में ग्रामसभा सोनबरसा में वित्तीय अनियमितताओं सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर किया गया।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव संजय निषाद ने आरोप लगाया कि ग्रामसभा सोनबरसा में विकास कार्यों के लिए आवंटित सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि इस भ्रष्टाचार की पुष्टि जांच में भी हुई है। उन्होंने मांग किया है कि सरकारी धन का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस प्रदर्शन के दौरान अन्य मांगों में मनरेगा और अकुशल मजदूरों की मजदूरी 783 रुपये करने, बिजली विभाग का निजीकरण और स्मार्ट मीटर बंद करने की मांग, 200 यूनिट बिजली निःशुल्क देने, मर्जर के नाम पर सरकारी स्कूलों को बंद करने के आदेश को वापस लेने और माइक्रोफाइनेंस समूहों के कर्ज माफ करने की मांग उठाई गई।

सिसवा ब्लॉक परिसर में इस प्रदर्शन के दौरान सुग्रीव चौहान, बख्शीश अली, हरीश भाई, रामअधार, द्वारपाल, रामकिशुन निषाद, प्रेमलाल व रामनिवास सहित सैकड़ों भाकपा माले कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *