48 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दूसरा आरोपी फरार
महराजगंज, 21 नवंबर। थाना पनियरा क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची के साथ अनैतिक कृत्य के प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रामसजन को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 19 नवंबर को ग्राम रानीपुर टोला मनोहर चक में उस समय हुई, जब बच्ची बकरी चराने गई थी।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई, जिसने 48 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। वहीं, मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
पीड़िता का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच तेज कर दी है।

