परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा स्थित श्री श्री 1008 झारखंडी शिव मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्यानचंद दुबे, मनीष मिश्र, सुशील दुबे और श्रीराम दुबे ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ किया।
अखंड रामायण पाठ शुरू होते ही मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। पंडाल भगवान श्रीराम और भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पाठ में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए भगवान श्रीराम व शिव की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में पूरे समय श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। अखंड रामायण पाठ का सोमवार को विधि-विधान से भंडारे के साथ समापन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में यजमान सुरेंद्र चौहान व उनकी पत्नी शीला देवी के अलावा कार्यकर्ता राजकुमार सिंह, रामा चौहान, रामसजन प्रसाद, ओमकार सिंह, शिवनाथ गौतम, तिवारी, शिवम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

