अज्ञात कार की ठोकर से बाइक सवार घायल, पत्नी और बच्चा बाल-बाल बचे

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा चौराहे के पास रविवार को पीछे से आ रही अज्ञात कार की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। बाइक पर सवार युवक की पत्नी और बच्चा सुरक्षित हैं।


जानकारी के अनुसार, बड़हरा बरईपार के टोला बरौली निवासी मनोज अपनी पत्नी और बच्चे को बाइक पर बैठाकर ससुराल से घर लौट रहे थे। वह श्यामदेउरवा चौराहे से करीब 200 मीटर पहले पहुंचे थे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही अज्ञात कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मनोज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलने पर श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मनोज को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजवाया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *