एएनएम के अनुपस्थित रहने पर वेतन बाधित करने का निर्देश
47 मरीजों की OPD जांच, दवाओं के स्टॉक व एक्सपायरी की भी हुई जांच
हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज
महराजगंज, 16 नवम्बर 2025। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने आज स्वस्थ समाज एवं स्वस्थ परिवार के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर आयोजित आरोग्य मेलों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में उन्होंने पीएचसी मौलागंज का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एएनएम अनुपमा मौर्य अनुपस्थित पाई गईं, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को कार्यों की विस्तृत समीक्षा करने के निर्देश भी जारी किए गए।

आरोग्य मेले में कुल 47 मरीजों का ओपीडी पंजीकरण कर चिकित्सीय जांच एवं दवा वितरण किया गया, वहीं एनसीडी कार्यक्रम के तहत 27 मरीजों की जांच की गई।
दवाओं के स्टॉक, उत्पादन तिथि एवं एक्सपायरी की भी सावधानीपूर्वक जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. श्रीकांत शुक्ला ,डीपीएम नीरज सिंह ,सत्येन्द्र सिंह चिकित्सा प्रभारी , तथा अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

