बालकृष्ण उर्फ दीपू तिवारी अध्यक्ष,अमित उपाध्यक्ष एवं बृजेश महामंत्री चुने गए

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स/विवेक कुमार पाण्डेय

भिटौली/महाराजगंज: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा)के कलेवा तिराहा,इंदिरानगर ,लखनऊ स्थित केंद्रीय कार्यालय द्वारा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के निर्देश के क्रम में जिला संयोजक राकेश कुमार पांडेय एवं जिला संरक्षक संजय मणि त्रिपाठी की संयुक्त अध्यक्षता में संगठन का ध्वनिमत मनोनयन/निर्वाचन प्रणाली द्वारा पुनर्गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से बालकृष्ण उर्फ दीपू तिवारी को दोबाराअध्यक्ष ,अमित चौबे को उपाध्यक्ष तथा बृजेश चतुर्वेदी को जिला महामंत्री चुना गया।इसके अलावा जिला संयोजक राकेश कुमार पांडेय व जिला संरक्षक संजय मणि त्रिपाठी को उनके पूर्व के पद की ही पुनः जिम्मेदारी निर्वहन करने का दायित्व प्रदान किया गया।इस मौके पर अमित पांडेय,दुर्गेन्द्र तिवारी,राजीव कुमार मिश्रा, राजकेश्वर पांडेय,तरुण राज चतुर्वेदी, ईश्वर चौहान,संदीप तिवारी, विनय पांडेय,संजय गुप्ता,सुरेंद्र तिवारी,राकेश पांडेय, मिथिलेश गुप्ता,बबलू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

बृजेश चतुर्वेदी महामंत्री
अमित चौबे उपाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *