बरवा चमैनिया गांव की घटना, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच एसआई हरिप्रकाश यादव को सौंपी गई
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के बरवा चमैनिया गांव में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री 22 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे घर से लापता हो गई।
पीड़िता की मां के अनुसार, पड़ोस का ही एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया और घर के कुछ जेवरात भी अपने साथ ले गया। उसने आशंका जताई है कि आरोपी युवक ने लड़की को किसी अन्य जनपद में ले जाकर बेच दिया या उसके साथ अनहोनी की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी एसआई हरि प्रकाश यादव को सौंपी है।
थानाध्यक्ष घुघली ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

