परतावल सीएचसी से “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान का आगाज़

उत्तर प्रदेश महाराजगंज

हर्षोदय टाइम्स से शेषमणि पाण्डेय

परतावल /महराजगंज। पनियरा विधानसभा क्षेत्र के परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ हुआ। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक चलेगा। इसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल, उमेश गुप्ता, अंगद गुप्ता, सीएचसी परतावल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल जायसवाल, डॉ. दुर्गेश सिंह, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. फुरकान, डॉ. श्रीप्रकाश श्रीवास्तव सहित कई जनप्रतिनिधि व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

उद्घाटन के पश्चात बृहद स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें किशोर-किशोरियों और गर्भवती महिलाओं की विस्तृत जांच और पोषण पर विशेष ध्यान दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों द्वारा कुछ बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।

मेले में टीबी मरीजों की जांच, कुष्ठ रोगियों की स्क्रीनिंग तथा अन्य सामान्य चिकित्सकीय जाँचें की गईं। कार्यक्रम में कुल 526 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और सभी का ऑनलाइन पंजीकरण भी कर दिया गया।

विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि “स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की नींव है। सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।” चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल जायसवाल ने ग्रामीणों को अभियान का लाभ उठाने और नियमित जांच कराते रहने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *