हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
परतावल/ महराजगंज, 27 सितम्बर। थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र में शनिवार को कहासुनी को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 9 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को शांति व्यवस्था भंग करने की धाराओं में चालान कर न्यायालय भेजा गया है।
गिरफ्तार युवकों में अकटहवा गांव के आदित्य शर्मा, सचिन शर्मा, शिवम सिंह और यूवराज पाल शामिल हैं। वहीं बरीअरवा गांव से अक्षय विश्वकर्मा, मनीष राजभर, राहुल साहनी, शिवम साहनी और राज साहनी को पुलिस ने पकड़ा। इनकी उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सदर जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सारिका सिंह व उनकी टीम ने सभी आरोपियों को हिरासत में लिया।
पुलिस का कहना है कि विवाद बढ़ने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है।

