नौतनवा में कल आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश महाराजगंज


विधायक ऋषि त्रिपाठी के गृह प्रवेश कार्यक्रम में होंगे शामिल, नेपाल सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम


महराजगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जनपद महराजगंज के नौतनवा कस्बे में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के आवास पर आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है।


मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, वाहन खड़े करने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, विशिष्ट अतिथियों के आवागमन तथा आमजन की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।


नेपाल सीमा से सटे नौतनवा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *