धानी बाजार/महराजगंज। स्थानीय क्षेत्र के एडी पब्लिक स्कूल, ढोढ़ घाट धानी बाजार में शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि वार्षिकोत्सव विद्यालय का एक प्रमुख और आनंदमय कार्यक्रम होता है। यह छात्र-छात्राओं को नृत्य, नाटक, संगीत जैसी विभिन्न कलाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रबंधक शुभम श्रीवास्तव और डायरेक्टर अजय श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र त्रिपाठी, गुलाब चौरसिया, भुवनेश्वर कुमार, रितेश कुमार, शिवांगी शर्मा, खुशबू, पूजा, छाया, अशोक मौर्य, सतीश निषाद, अमित, अंकित, राजकुमार मौर्य, दयाशंकर, महबूब आलम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


